#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

महाराष्ट्र में टीईटी रद, पेपर लीक के कारण परीक्षा हुई रद

मुंबई: महाराष्ट्र में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक के चलते रद कर दी गई है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर 28 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था। कुल 4 लाख 28 हज़ार 122 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2 लाख 26 हज़ार 363 सेवारत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था।

नीट 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा सभी सुरक्षा उपाय किए थे।

इस बीच, शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के लिए आवश्यक टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे कई उम्मीदवारों को धक्का लगा है। विपक्ष ने सत्ताधारी सरकार पर पहले नीट परीक्षा और अब टीईटी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया है। विपक्ष ने इस सरकार को प्रश्नपत्र लीक करने वाली सरकार बताया है।

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक़, गोपनीय सूचना के आधार पर यह पता चला था कि 27 जून तड़के भिवंडी में कुछ व्यक्तियों को इस प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी थी। इसके चलते भिवंडी पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा।

इसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को तत्काल सत्यापन के लिए बुलाया गया‌ जांच में पता चला कि जून 2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्न पत्र में इन लोगों के पास कुछ एक जैसे प्रश्न थे। इस संबंध में भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा है, “एक और पेपर लीक हो गया। हमेशा की तरह काम। इस देश के मंत्रियों ने कसम खाई है कि वे किसी भी नाकामी की ज़िम्मेदारी कभी नहीं लेंगे।

“जनता को इसे बर्दाश्त करना होगा, क्योंकि मंत्री इसके लिए कभी जवाबदेह नहीं होंगे।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button