#uttarakhand newsउत्तराखंडराजनीतिक दल

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने की सांसद किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात, राज्य की राजनैतिक स्थितियों व पार्टी संगठन पर की लंबी चर्चा

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने आज शाम अमेठी के कांग्रेसी सांसद किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की व प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक हालत व पार्टी के संगठन के बारे मे विस्तार से चर्चा की। धस्माना ने शर्मा को प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली व प्रदेश में फैले आकंठ भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों व प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क व सदम में लगातार संघर्ष कर रही है। धस्माना ने उनको राज्य में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया और अंकिता भंडारी काण्ड, सल्ट, चंपावत, काशीपुर, संतरशाह बहादराबाद हरिद्वार, आईएसबीटी देहरादून में नाबालिग के साथ और हाल ही में नैनीताल में नाबालिग के साथ हुए बलात्कार की घटना से भी अवगत करवाया व इन अपराधों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलनों की जानकारी दी। धस्माना ने प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से भी शर्मा को अवगत करवाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस की 2027 में सत्ता में वापसी के लिए एक जुट हो कर काम करने के लिए संदेश देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। शर्मा संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने देहरादून पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button