#uttarakhand newsउत्तराखंडचारधाम यात्राधार्मिक

चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7.50 लाख के पार पहुंची

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा में कठिन मौसम परिस्थितियों के बीच भी आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। बारिश और बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं के चारधाम आने का सिलसिला जारी है, जिससे चारों धाम में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इसकी तस्दीक आंकड़े कर रहे हैं। अभी तक 7 लाख 61 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं। आज 48,256 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को खुलेंगे। ऐसे में बर्फ हटाने का काम जारी है।

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: यमुनोत्री धाम में आज यानी 5 मई को 9,186 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए, जिसमें 4,641 पुरुष, 4,282 महिला और 263 बच्चे शामिल रहे। इस तरह से 19 अप्रैल से लेकर अभी तक यमुनोत्री धाम में 1,16,238 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: गंगोत्री धाम में आज यानी 5 मई को 9,456 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए, जिसमें 5,098 पुरुष, 4,194 महिला और 164 बच्चे शामिल रहे। ऐसे में 19 अप्रैल से लेकर अभी तक 1,15,042 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। इस तरह से अभी तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 2,31,280 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम में आज यानी 5 मई को 17,357 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जिसमें 10,800 पुरुष, 6,493 महिला और 64 बच्चे भी शामिल रहे। इस तरह से 22 अप्रैल से लेकर अभी तक 3,44,889 श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं।

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: बदरीनाथ धाम में आज यानी 5 मई को 12,257 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। जिसमें 6,945 पुरुष, 3,945 महिला और 1,367 बच्चे शामिल रहे। इस तरह से 23 अप्रैल से लेकर अभी तक बदरीनाथ धाम में 1,85,662 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं। वहीं, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या की बात करें तो अभी तक 7,61,831 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर पुण्य के भागीदार बन चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button