चाय बागान में मिली युवती की लाश, फैली सनसनी
- कट्टे में बंद था शव, मुंह से निकल रहा था खून, पुलिस ने शुरू की जांच

देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच पड़ताल शुरू की।
मामला श्यामपुर के आदर्श विहार इलाका का है। बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी। उन्हें कट्टा देखकर कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब प्लास्टिक का कट्टा खोला तो सब के होश उड़ गए, क्योंकि कट्टे से युवती का शव निकला। वैसे तो पुलिस को युवती की शरीर पर चोट को कोई निशान नहीं मिले है, लेकिन मुंह से खून जरूर निकाल रहा था। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती के हाथ-पांव खरोंचें गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस युवती के शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



