#uttarakhand newsउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशनई दिल्ली

लाल किला के पास कार में धमाका, आठ की मौत 

नई दिल्ली: फरीदाबाद में मिले 2900 किलो विस्फोटक की जांच अभी चल रही थी कि सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली एक भीषण धमाके से दहल उठी। रविवार शाम दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। शाम का समय यहां काफी भीड़ होती है। इस धमाके की जद में आकर कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। अभी तक इस धमाके में 8 व्यक्ति की मौत की खबर है।

अमित शाह बोले- धमाके में 8 लोगों की हुई मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद बताया कि इस धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल धमाका कैसे हुआ, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अमित शाह ने कहा कि कल गृह मंत्रालय में सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है।

धमाके में जुड़ी भयावह तस्वीरें और वीडियो आए सामने

धमाके में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, उसे देखकर यह सामान्य धमाका नजर नहीं आ रहा है। धमाके से आस-पास की कई गाड़ियों में भी आग लग गई है। धमाके के बाद रेस्क्यू-ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

बताया जाता है कि धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button