#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

25 नवंबर को गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस पर रहेगी छुट्टी 

देहरादून: गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस 24 नवम्बर, 2025 हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 25 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान केवल धर्म पालन के लिए नहीं, अपितु मानवीय संवेदनाओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिये भी था। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। गुरू तेग बहादुर के बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button