#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपर्सनालिटीपुरस्कार/सम्मान

दून की कवयित्री निशा अतुल्य को मिला अंतरराष्ट्रीय कादंबरी सम्मान

- जबलपुर में हुआ आयोजन, अतुल्य दोहा संसार पुस्तक के लिए मिला पुरस्कार 

देहरादून: जबलपुर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था कादम्बरी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार पत्रकार सम्मान समारोह वर्ष 2026 में उत्तराखंड की गौरव ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं समाज सेवी दिव्यांगों के लिए पूर्ण समर्पित उत्तराखंड की एडवोकेसी प्रमुख को उनकी साहित्यिक कृति अतुल्य दोहा संसार जिसमें दोहों के तेईस प्रकार के साथ आठ गण व सभी विधा समाहित है, के लिए स्वर्गीय रजनी कांत चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया।

जबलपुर के शहीद स्मारक स्थिति सेठ गोविंददास सभागार में आयोजित भव्य समारोह में देश भर से आए एक सौ उन्नतीस साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भागवत दुबे जी ने गुरुदेव रामनाथ साहू ननकी जी के सानिध्य में सम्मान पत्र, शाल , श्रीफल, सम्मान राशी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी वर्षों की साहित्य साधना, रचनात्मक प्रतिभा एवं साहित्य के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है उनकी इस उपलब्धि में उत्तराखंड के साथ संपूर्ण विश्व में साहित्यिक गौरव बढ़ा है। संस्था के आचार्य भागवत दुबे के मार्गदर्शन में साहित्य गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। ऐसे आयोजन केवल साहित्यकारों की साधना को सम्मान देते हैं बल्कि नयी पीढ़ी को भी साहित्य लेखन एवं रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था कादंबरी द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। आयोजन का सफल संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया । निशा अतुल्य के सम्मानित होने पर साहित्य अनुरागी और शुभचिंतकों ने एवं उत्तराखंड वासियों के साथ पूरे विश्व के साहित्यकारों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button