#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपुस्तक लोकार्पणसाहित्य

कविता बिष्ट की तीन किताबों का लोकार्पण 

‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था का प्रथम वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित 

देहरादून: ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था का प्रथम वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन वायसराय होटल में किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट की तीन पुस्तकों ‘कहती सबसे नेह’, ‘नेहामृत साहस्री’ तथा ‘दुहिता नेह कलश’ का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, डॉ. सुधा रानी पांडे, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, असीम शुक्ल, पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत, डॉ. राम विनय सिंह शिव मोहन सिंह, पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित और उमेश कन्नौजिया ने पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन ओज कवि श्रीकांत ‘श्री’ और संस्था के संगठन मंत्री कुमार विजय द्रोणी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कविता बिष्ट द्वारा रचित सरस्वती वन्दना “वरदायिनी माँ शारदे, हे ज्ञान देवी मोहिनी”  से हुआ, जिसे सुप्रसिद्ध गायिका इंगिता पुजारी ने प्रस्तुत किया। संस्था ने आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व, लोकसेवा एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अपने सर्वोच्च सम्मान ‘जीवन्ती देवभूमि–शिखर विभूति सम्मान’ से सम्मानित भी किया। इसके अतिरिक्त साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक साहित्यकारों, पत्रकारों, कलाकारों एवं समाजसेवियों को ‘जीवन्ती देवभूमि गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में कवयित्री श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ ने अपनी साहित्य यात्रा की चर्चा करते हुए अपनी रचनाओं की संक्षिप्त जानकारी साझा की।

तथा “माता का निस्वार्थ प्यार” रचना का सुमधुर गायन किया।

समारोह को और गरिमा प्रदान करते हुए मधुर कंठ स्वामिनी महिमाश्री ने कविता बिष्ट ‘नेह’ की गजल “तुम्हें श्याम बंसी बजानी पड़ेगी”, डॉ क्षमा कौशिक ने  “मातु भाल में त्रिपुण्ड, गले सजी माल मुंड”, अनीता सोनी ने “नव रस नव गति ताल नव” की सुंदर प्रस्तुति देकर कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ का अभिनंदन किया।

समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष जी.के. पिपिल और डॉ. भारती मिश्रा, नीरू गुप्ता और दिलीप सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मणि अग्रवाल ‘मणिका’, विजय प्रसाद खंडूरी, डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’, अम्बर खरबंदा, इकबाल आजर, ड. विद्या सिंह, दर्द गढ़वाली, जसवीर हलधर, सत्य प्रकाश ‘सत्य’, डॉ. राकेश बलूनी, नीरज नैथानी, शादाब मशहदी, शिवचरण शर्मा मुज्तर, सतीश बंसल, डॉली डबराल, सुधा जुगरान, अनुराधा जुगरान, सोमेश्वर पांडे, सरोजनी नौटियाल, डॉ. क्षमा कौशिक, कल्पना बहुगुणा, विवेक बादल, रजनीश त्रिवेदी, संगीता नैथानी, प्रतिभा नैथानी, मोनिका मंतशा, रमा गोयल, धीरेंद्र प्रताप, रेखा जोशी, सिद्धि डोभाल, अर्चना झा ‘सरित’, निशा अतुल्य, यामा शर्मा, के.डी. शर्मा, अश्वनी त्रिपाठी, संगीता वर्मानी, जगदीश बाबला, संजय प्रधान, सतेंद्र शर्मा ‘तरंग’, महेंद्र प्रकाशी, आभा सक्सेना, राकेश जैन, उर्मिला राममूर्ति आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button