#uttarakhand newsउत्तराखंडकैबिनेट मीटिंग

धर्मनगरी में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, अग्निवीरों को दिया तोहफा 

- विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव पास, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट, समूह ग की वर्दीधारी पदों की भर्ती में पहले से लागू है 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित और विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए, जिन्हें पास कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं। बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा व फैसले लिए गए।

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाए दी गई: सभी मंत्रियों की भी सामूहिक रूप से पवित्र मन से यही सोच है कि जनता के बीच जाकर कैबिनेट बैठक की जाए. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना भी मां गंगा से की है।

उत्तराखंड कैबिनेट ने 13 प्रस्ताव पास किए: कैबिनेट बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ किया. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है.

हरिद्वार के लिए खुशखबरी: हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान संस्थान की स्थापना की जाएगी. इसमें भारतीय योग, ध्यान और भारतीय ज्योतिष जैसे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी. यह सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा. समिति बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है. केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को दी गई विकास योजनाओं के लिए अलग से प्रस्ताव आया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

——————–

कैबिनेट ने लिए ये 13 फैसले

उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार

मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास के लिए सोसायटी गठन को सैद्धांतिक अनुमोदन

उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास से संबंधित अधिनियम की अनुसूची में संशोधन को मंजूरी

द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी

उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली, 2026 को मंजूरी

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को आहूत करने की मंजूरी

उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी

संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी

स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी

हरिद्वार में किफायती आवासीय परियोजना के पहुंच मार्ग की चौड़ाई में शिथिलता को मंजूरी

उधम सिंह नगर में भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी शासनादेश में खसरा संख्या की त्रुटि सुधार को मंजूरी

मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

 

मंत्रियों ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक  हुई है। कुंभ नगरी में हुई इस बैठक को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ये पहली बैठक है‌। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button