#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

लंबित प्रकरणों को हल करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को 30 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु विशेष अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक के दौरान शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी प्रोत्साहित किया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए कि बिना पर्याप्त कार्यवाही के किसी भी शिकायत को फोर्स क्लोज न किया जाए, ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए तथा उनसे सीधे संवाद स्थापित कर फीडबैक प्राप्त किया जाए।

जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button