शायर विनय साग़र जायसवाल समेत कई साहित्यकार सम्मानित
रामपुर: आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा ने आनंद कान्वेंट स्कूल ज्वालानगर रामपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष गीतकार जितेंद्र कमल आनंद ने की, जबकि मुख्य अतिथि शायर विनय साग़र जायसवाल बरेली रहे। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह चौहान धामपुर, गीता सिंह गीत हल्द्वानी तथा पूनम बंसल मुरादाबाद रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन शायर ग़ज़लराज बरेली ने किया।
मां शारदे की वंदना गीता मिश्रा गीत हल्द्वानी ने की।
कार्यक्रम में शायर विनय साग़र जायसवाल, शायर ग़ज़लराज व्यंग्यकार दीपक मुखर्जी तथा राजबाला धैर्य चारों बरेली के अतिरिक्त सभी बाहर से आए कवि, कवयित्रियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रकाशित सा़झा संकलन प्रवाहिनी का विमोचन भी किया गया। संस्था अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता से इस बार का आयोजन बहुत शानदार रहा। यह कार्यक्रम लोगों के दिलों में एक मीठी याद के रूप में बरसों याद किया जायेगा।
इस अवसर पर शायर विनय साग़र जायसवाल ने अपना ग़ज़ल संग्रह पयामे – ज़ीस्त उभरते हुए शायर सुमित सिंह मीत रामपुर को भेंट किया।
इस अवसर पर गीता मिश्रा गीत ( हल्द्वानी) ने अपने दो संग्रह शायर विनय साग़र जायसवाल बरेली को भेंट किए।



