#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपर्यावरण बचाओसरोकार

सैंग्विन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी ने जगाई पर्यावरण चेतना, 200 परिवारों तक पहुंचाए पौधे

- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया सहयोग, उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ़ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज़, एबुलेंट इंग्लिश इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, ए.बी.एस कोचिंग हब की इस पहल को सराहा

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था सैंग्विन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज, एबुलिएंट इंग्लिश इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट तथा डॉ. कंचन्स एबीएस कोचिंग हब – एकेडमी ऑफ ब्रिलियंट स्कॉलर्स के संयुक्त तत्वावधान में कारगी क्षेत्र में एक व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत संस्था की टीम एवं छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर लगभग 200 फलदार एवं पुष्पीय पौधों का वितरण किया तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र आज पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण करे और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे। संस्था द्वारा वितरित किए गए पौधों को नागरिकों ने अत्यंत उत्साह के साथ स्वीकार किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि “एक पौधा केवल वृक्ष नहीं बनता, बल्कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, छाया, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का आधार बनता है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन संभव है।”
उन्होंने अभियान के सफल आयोजन हेतु माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली का विशेष आभार व्यक्त किया।

डॉ. कंचन नेगी ने बताया कि सैंग्विन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी पिछले छह वर्षों से महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, बाल विकास, पशु कल्याण, शिक्षा एवं शोध जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डॉ. कंचन्स एबीएस कोचिंग हब, अंग्रेजी भाषा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए एबुलिएंट इंग्लिश इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट तथा 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज की स्थापना की गई है।

कारगी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के निकट के.के. टॉवर में स्थापित यह एजुकेशन हब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं किफायती शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। डॉ. नेगी ने कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी संस्थाएं निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं तथा जनसहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा तो भविष्य में भी न्यूनतम शुल्क पर विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाती रहेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस विशेष अभियान को सफल बनाने में डॉ. के.एस. नेगी, सुशीला नेगी, देव चुन्याना , आंचल बिष्ट, इकरा , सैफ अली खान, चांदनी बेग, शिवानी मल्हंस, कपीश बिष्ट, आदित्य रावत, आदित्य तिवारी, सारांश चौहान, सहित संस्था के अनेक स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button