#uttarakhand newsउत्तराखंडचारधाम यात्रा

23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के द्वार 

देहरादून: इस वर्ष गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि 20 मई को पहले जत्थे को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना किया जाएगा। यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 मई को पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले जत्थे का नेतृत्व सिख परंपरा के अनुसार ‘पंज प्यारों’ द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और ट्रस्ट मिलकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button