#uttarakhand newsउत्तराखंडचारधाम यात्रा
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर वाण के कपाट खुले
चमोली: सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर वाण के कपाट शुक्रवार को दोपहर दो बजे विधि विधान से छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंख पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र लाटूमय हो गया। इस मौके पर देव नृत्य, झोड़ा, चाछड़ी व भंडारे का भी आयोजन किया गया।



