#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरनई दिल्ली

प्रश्न पत्र में गंभीर त्रुटियां, दोबारा होगी यूजीसी नेट अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा, एनटीए ने जारी किया शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है

नई दिल्ली : यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियां पाए जाने के बाद यह फैसला लिया है। इन विषयों के अभ्यर्थियों से दोबारा परीक्षा के लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बता दें कि एनटीए नेयूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों में किया गया था। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

एनटीए के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के पेपर में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गई थी। इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गड़बड़ी, विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत लिखे जाने, दोहराए गए प्रश्न और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के इस्तेमाल जैसी खामियां भी सामने आई थी। यही वजह है कि एनटीए ने यूजीसी नेट के इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। यहां आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

कब होगी दोबारा परीक्षा?

अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

आज ही जारी की थी आंसर-की

एनटीए ने रविवार सुबह ही यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इन तीन विषयों (सब्जेक्ट्स) की आंसर-की जारी नहीं की गई थी। एनटीए ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button